25 Apr 2024, 22:32:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गार्मिन इंडिया ने स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाली आधुनिक घड़ी पेश की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 12:58AM | Updated Date: Feb 7 2020 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गार्मिन इण्डिया ने स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाली स्मार्ट घड़ी वीवोमूव श्रृंखला की नयी घड़ी गुरूवार को पेश की। अली रिज़वी, गार्मिन इण्डिया के निदेशक ने इसे पेश करते हुए कहा कि घड़ी में छुपी हुई स्मार्ट स्क्रीन है जो स्वास्थ्य के साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही चीजों से भी आप को अवगत करायेगी। गार्मिन ने वीवोमूव 3/3एस, वीवोमूव स्टाइल और वीवोमूव लक्स को आज शुरुआती कीमत 24990 रुपये के साथ पेश किया। उन्होंने कहा कि यह घड़ी आपके 24 घंटे और सातों दिन आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी और शारीरिक कमियों को सूचित करेगी जिससे लोगों को अपनी परेशानी का हल खोजने मे आसानी होगी और जीवन शैली को सरल बनायेगी। नई श्रृंखला में भविष्य के स्वास्थ्य की निगरानी जैसी विशेषताएं शामिल हैं। यह घड़ी आपकी धड़कन, श्वसन ट्रैकिंग, असामान्य हृदय गति के साथ उन्नत नींद अलर्ट, मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग, आराम, तनाव और शरीर में पानी की कमी की जानकारी आपको देगी। उन्होंने बताया कि यदि आपको नींद पूरी नहीं मिली है तो यह घड़ी यह भी बतायेगी कि कितनी और नींद की जरूरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »