19 Apr 2024, 00:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

3000 रूपए सस्‍ता हुआ Samsung का ये धमाकेदार मोबाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2020 12:26PM | Updated Date: Feb 6 2020 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Samsung Galaxy A70s स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रूपये की कटौती कर दी गई है। इस फोन को पहले 28,999 रूपये में बेचा जाता था। अब इस फोन को सैमसंग के स्टोर पर 25,999 रूपये में लिस्ट किया गया है। फोनको भारत में पिछले साल लाँच किया गया था। फोन कीखास बात है कि इस फोन में 8 जीबी की रैम दी गई है। इस फोन को नई कीमत में सैमसंग स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट व अमेजन पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन का एक वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 25,999 रूपये है। वही इस फोन के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रूपये है। अब इसके बारे में और अधिक जानकारी देते है। 
 
फोन के रियर में तीन कैमरे दिए गए है। फोन के कैमरे सेंसर के बारे में जानकारी दे तो इसमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके अलावा इसमें दो अन्य कैमरे 8 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के दिए गए है। इस फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढाया जा सकता है। इस स्मार्ट फोन की डिस्प्ले में सुरक्षा के लिए फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्ट फोन एक से अधिक रंग वेरिएंट में उपलब्ध है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »