नई दिल्ली। आज के समय में हम हर प्रकार से इंटरनेट के सहरे हो गए हैं, हमें किसी कोई भी जानकारी चाहिए होती है, तो हम तुरंत google यूज कर लेते हैं। समस्या चाहे निजी जिंदगी से हो या दुनियादारी से google के पास हमारी हर परेशानी का समाधान होता है। लेकिन अगर आप गूगल यूजर तो आपके लिए जानकारी बहुत खास है। गूगल ने अपने क्रोम ऐप्स को बंद करने का ऐलान कर दिया है।
गूगल ने इसको लेकर टाइमलाइन शेयर की है और बताया है कि यह जून, 2022 में सभी प्लैटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। 9टू5 गूगल के मुताबिक, गूगल क्रोम वेब स्टोर पर जल्द ही नए सबमिशन भी नहीं लिए जाएंगे, क्योंकि Google क्रोम ऐप्स को बंद किया जा रहा है। गूगल क्रोम ऐप्स एक वेब बेस्ड ऐप्स है, जिसे क्रोम में इंस्टॉल किया जाता है, और यह बिलकुल फोन की ऐप की तरह काम करती है। गूगल का कहना है कि इस सपोर्ट जून 2020 से Windows, Mac और Linux जैसे सभी जगहों से बंद कर दिया जाएगा जाएगा।
हालांकि, एजुकेशन और एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए इसका सपोर्ट दिसंबर 2020 तक दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि आम तौर पर गूगल क्रोम ऐप्स लोगों के बीच इतनी पॉपुलर नहीं है। गूगल क्रोम का एक अपना स्टोर हैं जहां यह ऐप्स उपलब्ध हैं। गूगल क्रोम में एक्स्टेंशन्स भी होते हैं जो गूगल क्रोम ऐप्स जैसे ही काम करती हैं।