23 Apr 2024, 21:17:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फेक न्यूज को मात देने के लिए Whatshapp कंपनी ने उठाया ये कदम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2020 10:41AM | Updated Date: Feb 1 2020 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में सबसे अधिक यूज होने वाला मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने भारत में फेक न्यूज से निपटने के लिए कई तरीके अपनाएं हैं लेकिन कई लोग आज भी फेक न्यूज फैला रहे हैं। यह यूजर्स के लिए काफी परेशानी भरा हो सकता है। यूजर्स इस परेशानी से खुद भी निपट सकते हैं इसके लिए उन्हें बस फेक न्यूज को फ्लैग करना होगा।

इस मामले को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp को कुछ अन्य बटन्स उपलब्ध कराए जाने चाहिए जो रिपोर्ट, इनवेस्टीगेट से अलग होंगे। इनमें Doubt बटन भी हो सकता है। इन बटन्स के जरिए यूजर्स को किसी भी न्यूज के बारे में यूजर्स की अलग-अलग राय मिलेंगी।

इसका मुख्य कारण यह है कि WhatsApp यूजर्स की चैट को एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के चलते देख नहीं पाते हैं। किसी भी गलत जानकारी की तरफ संकेत देना इस मामले को खत्म करने के लिए एक लंबा सफर तय कर सकता है। देखा जाए तो कंपनी ने फेक न्यूज से निपटने के लिए कई तरह के कदम उठाएं हैं। इसमें मैसेज को 5 बार से ज्यादा फॉरवर्ड न कर पाना, फेक न्यूज के कैंपन चलाना जैसे कई तरह के फीचर्स और प्लान्स शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »