29 Mar 2024, 17:33:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इन दो प्रोडक्ट को XIAOMI जल्द करेगा लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 10:52AM | Updated Date: Jan 6 2020 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने नए साल के अवसर पर एमआई वॉच कलर और पोको एफ 2 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस जानकारी का जिक्र अपने न्यू ईयर विश करने के लिए किए गए ट्विट में किया हुआ है। इस ट्विट में स्मार्ट वॉच के डिजाइन को आसानी से देखा जा सकता है। 

शाओमी ने अब तक दोनों डिवाइसेज की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। इससे पहले स्मार्ट वॉच और पोको एफ 2 को लेकर कई रिपोर्ट लीक हो चुकी थी, जिनमें फीचर्स की जानकारी भी मिली थी। 2018 में लॉन्च हुए पोको एफ 1 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर इस फोन को पेश किया जाएगा। हालांकि, इस फोन की कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनमें स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी के ग्लोबल हेड ने कुछ वक्त पहले इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 के साथ बाजार में पेश करने की बात कही थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »