19 Apr 2024, 04:47:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्‍च हुई सबसे महंगी टीवी, कीमत 12 करोड...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 1:28PM | Updated Date: Dec 6 2019 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सैमसंग ने माइक्रो एलईडी डिस्प्ले द वॉल की लंबी रेंज पेश की है। द वॉल सीरीज के तहत कंपनी ने तीन स्क्रीन साइज और रेश्यो साइज के टीवी लॉन्च किए हैं। सीरीज का पहला टीवी 146 इंच (370.8 सेमी) का है, जो 4k हाई डिफिनिशन वाला होगा। वहीं दूसरा टीवी 6k हाई डिफिनिशन वाला 219 इंच (556 सेमी) का होगा। जबकि तीसरा टीवी 292 इंच का 8k हाई डिफिनिशन वाला होगा। वॉल सीरीज के टीवी 0.8 पिक्सल पिच टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। जिसकी कीमतें 3.5 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये है। 
 
सैमसंग इंडिया ने बयान में कहा कि इसे विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो लगातार लग्जरी का अनुभव चाहते हैं। कंपनी ने कहा कि वह ‘द वॉल’ के लिए भारत में अत्यधिक अमीरों या एचएनआई को लक्ष्य करेगी।  उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की कंपनी का लक्ष्य 2022 तक द वॉल की 200 इकाइयां बेचने का है। सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष (उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उपक्रम कारोबार) पुनीत सेठी ने कहा कि 2022 तक हमें द वॉल से सात करोड़ डॉलर या 498 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »