19 Apr 2024, 04:01:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सिग्निफाई ने लाँच किया फिलिप्स आईप्रो एलईडी बल्ब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:42AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लाइटिंग क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी सिग्निफाई ने बुधवार को भारतीय बाजार में फिलिप्स आईप्रो एलईडी बल्ब लाँच करने की घोषणा की जो इंटरलेस्ड ऑप्टिक्स से लैस है। कंपनी ने कहा कि यह नई श्रृंखला पेटेन्टेड इंटरलेस्ड ऑप्टिक्स टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन की गई है जो आँखों को आराम देती है। 

नये एलईडी बल्ब के केन्द्र से आने वाला तीव्र प्रकाश 35 प्रतिशत तक कम होता है और झिलमिलाहट नहीं दिखती है जिससे प्रकाश की मात्रा एक समान रहती है और आँखों को आराम मिलता है। उसने कहा कि इंटरलेस्ड ऑप्टिक्स का डिजाइन सूर्यमुखी के बीजों की आकृति जैसा है। इससे प्रकाश एक समान रहता है। आईप्रो एलईडी बल्ब को आँखों को आराम देने के लिये डिजाइन किया गया है। अभी यह बल्ब 9 वॉट और 12 वॉट में उपलब्ध है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »