29 Mar 2024, 03:51:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

प्ले का प्लेफिट एवं प्लेगो भारतीय बाजार में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 5:15PM | Updated Date: Oct 3 2019 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्मार्ट वियरेबल एवं ऑडियो टेक्नॉलॉजी स्टार्टअप प्ले ने अपनी दो नई उत्पाद श्रेणियों  प्लेफिट एवं प्लेगो को भारतीय बाजार में लांच करने की घोषणा की है। इस स्टार्टअप कंपनी ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि प्लेफिट सीरीज़ के तहत प्लेफिट एसडब्लू 75 स्मार्टवॉच, प्लेफिट 21 एवं प्लेफिट 53 स्मार्ट बैंड लाँच किये गये  हैं। प्लेगो के तहत प्लेगो एन 23 वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन उतारा गया है।
 
कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप बांगा ने कहा कि स्मार्ट वियरेबल एवं ऑडियो डिवाईसेस के लिए उपभोक्ताओं की रुचि बढ़ रही है। वे ऐसी डिवाईस पसंद कर रहे हैं, जो उनकी जीवनशैली को टेक्नॉलॉजी के प्रति उनकी रुचि से जोड़ते हैं। नए युग का उपभोक्ता उच्च क्वालिटी की डिवाईस पसंद करता है, ताकि उसे बेहतरीन अनुभव मिल सके। प्ले ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए इनोवेशन एवं सर्वश्रेष्ठ टेक्नॉलॉजी का उपयोग कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »