29 Mar 2024, 21:08:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Jio Phone ग्राहकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, मिला ये ऑफर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 10:54AM | Updated Date: Oct 3 2019 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जैसा आप सभी जानते हैं कि जियो इस समय देश की नंबर वन टेलिकॉम कंपनी बन गयी है। क्योंकि यह समय- समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए प्लान लाती रहती है। तो वो है मुकेश अंबानी की जियो,क्योंकि रिलायंस जियो ने जब से टेलीकॉम की दुनिया में कदम रखा है। तभी से तहलका मचा रखा है। रिलायंस जियो कंपनी शुरू से ही किफायती दरों में डाटा तथा कॉलिंग वाले ऑफर उपलब्ध करवाने के लिये मशहूर है। जिसकी वजह से ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है अभी हाल ही में जिओ ने ऐलान किया था कि वह जल्द ही 4G स्मार्टफोन लांच करेगा। इससे पहले जिनके पास जियो का फोन है उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है।
 
दरअसल जियो ने मार्केट में एक जियो मीडिया केबल लॉन्च किया है। जिससे आप अपने जियो फोन को CRT टीवी या LCD/ LED टीवी से जोड़ सकते है। लेकीन यह मीडिया केबल 2 तरह के वेरिएंट्स में उपलब्ध है 1 रेड बॉक्स (M533) और 2 ब्लू बॉक्स (M532) जो Red कलर बॉक्स का मॉडल होगा। वह LCD/ LED टीवी के लिए बनाया गया है। जबकि ब्लू कलर बॉक्स का मॉडल CRT टीवी के लिए होगा। जिसमें एक HDMI केबल मिलेगी, जिससे LCD/ LED टीवी को कनेक्ट किया जा सकेगा। और दूसरी केबल CRT टीवी को AV इनपुट से जोड़ने के लिए RCA Cable से कनेक्ट करेगी। जियो मीडिया केबल की कीमत मात्र 1,499 रुपए होगी
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »