19 Apr 2024, 21:36:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Twitter और Tweetdeck हुए ठप - नहीं कर रहा काम, यूजर्स परेशान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 3:05PM | Updated Date: Oct 2 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter और इसका डैशबोर्ड मैनेजमेंट प्लैटफार्म Tweetdeck ठप हो गया है। टर के डैशबोर्ड मैनेजमेंट एप ट्वीटडेक ने उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों में काम करना बंद कर दिया। ट्वीटडेक ट्विटर की एक खास सर्विस है जिसके जरिए एक प्लेटफॉर्म पर कई ट्विटर अकाउंट मैनेज कर सकते हैं। बुधवार की सुबह से शुरू हुई इस समस्या को लेकर आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Outage.report को जापान, कनाडा और भारत सहित वैश्विक रूप से 4,000 से अधिक रिपोर्ट्स मिलीं।
 
बताया जा रहा है कि यह समस्या मंगलवार को रात आठ बजे से शुरू हो गई थी। ट्वीटडेक को लॉगिन करने पर प्रयोगकर्ता ट्विटर के मोबाइल साइट पर रिडॉयरेक्ट होकर चलाना पड़ रहा था। हालांकि कुछ देर के लिए ट्वीटडेक ने काम करने शुरू किया था लेकिन फिर से वही समस्या आ रही है। बता दें कि ट्वीटडेक सिंगल स्क्रीन पर ट्विटर फीड्स को मॉनिटर और मैनेज करने के लिए एक वेब और डेस्कटॉप सॉल्यूशन है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »