19 Apr 2024, 09:39:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

4,000 रूपए सस्‍ता हुआ नोकिया का ये शानदार स्मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 1:51PM | Updated Date: Sep 5 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नोकिया 8.1 स्मार्टफोन खरीदने वाले के लिए एक अच्छी खबर है। नोकिया 8.1 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती कर दी गई है। इतना ही नहीं कंपनी ने Nokia 81104G भी सस्ता किया है। घटी हुई कीमत के साथ कस्टमर्स Nokia के ऑफिशियल शॉप से इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। गौरतलब है कि Nokia 8.1 को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन इसी सील भारत आया था। अब इस स्मार्टफोन पर कस्टमर्स को 4000 रुपये का प्राइस कट मिलेगा।
 
नोकिया 8.1 की कीमत में दूसरी बार कटौती की गई है। इससे पहले इसे 7000 रुपए सस्ता किया गया था। यानी इसकी पिछली कीमत 19,999 रुपए थी। हालांकि, अब ये 15,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहक को 4000 रुपए का फायदा होगा। लॉन्चिंग से अब तक इसकी कीमत 11000 रुपए कम हो चुकी है। ड्यूल सिम वाला Nokia 8.1 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 9.0 पाई पर रन करता है।
 
फोन में 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और स्क्रीन टु बॉडी रेशियो 86.5 फीसदी है। इसके फ्रंट के टॉप पर डिस्प्ले नॉच दी गई है, साथ नीचे की ओर नोकिया लिखा है। मेटल फ्रेम वाले नोकिया 8.1 में आक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और डिवाइस में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसे 4GBरैम +64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसके इंटरनल स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »