19 Apr 2024, 00:39:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Google का नया आदेश - कर्मचारियों ने दफ्तर में की ऐसी बातें तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:23PM | Updated Date: Aug 26 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नया आदेश जारी किया है। गूगल ने अपने कर्मचारियों से कहा कि अब वो कार्यालय में किसी भी तरह की सियासी बातें नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी या फिर सम्बंधित कर्मचारी को जॉब से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
 
नए दिशा निर्देश को अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति ट्रंप के हेरा-फेरी के आरोप से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव में हेर-फेर करने के आरोपों के बाद कंपनी ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि भविष्य में उस पर इस तरह के आरोप न लगे। गूगल ने अपने कर्मचारियों को एक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वो दफ्तर में राजनीति समेत अन्य गैर जरूरी मुद्दों पर बहस करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
 
अलग-अलग विभागों के मैनेजरों और फोरम का नेतृत्व करने वाले लोगों को इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है और इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने को लेकर सावधान भी किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »