28 Mar 2024, 20:51:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Flipkart पर इस मोबाइल पर मिल रहा है 6000 रू. का डिस्काउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 1:19PM | Updated Date: Aug 26 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। हाल ही में फ्लिपकार्ट की मंथ एंड मोबाइल्स फेस्ट सेल आज से शुरू ​हो चुकी है। यह सेल 31 अगस्त तक खुली रहेगी। इस सेल में कई सस्‍ते मोबाइल और भारी डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी आसुस और वीवो जैसी कंपीनयों के स्मार्टफोन्स को सस्तें में बेचा जा रहा है।
 
इस सेल में वीवो जेड 1 प्रो 1,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस हफ्ते फ्लिपकार्ट की मंथ-एंड मोबाइल्स फेस्ट सेल के दौरान Xiaomi का Redmi 6 (3GB, 64GB) 6,999 रुपए में बेचा जाएगा। जबकि इसकी वास्तविक कीमत 10,499 है। इसके अलावा हॉनर 8 सी को अब तक की सबसे रियाती कीमत पर बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर अभी यह 7,999 रुपए में उपलब्ध है।
 
इस सेल में Realme 2 Pro भी शामिल है जिसकी वा​स्तविक कीमत 13990 रुपए है और इसको आप इस हफ्ते 8,999 में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। Redmi Note 7 Pro को भी इस सेल में 1000 रुपए के सीधे डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए 50 पर 2000 रुपए की छूट पर उपलब्ध है। 
 
अन्य ऑफर्स में, Asus Zenfone Max Pro M1, Max M2, और Max M1 पर Rs 500 का फ्लैट ऑफ मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद, ZenFone Max Pro M1 का 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल Rs 7499 में मिल रहा है। इसके 4GB रैम और 64GB मॉडल की कीमत Rs 8499 है। Oppo A5 (4GB, 64GB) को इस सेल में 9990 रुपए में बेचा जा रहा है जबकि इसकी वास्तविक कीमत 15990 रुपए है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस Redmi Y2 पर 'सबसे कम कीमत' की पेशकश कर रहा है। इसे आप 7499 रुपए में खरीद सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »