29 Mar 2024, 21:24:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

11 जून को भारत में लॉन्‍च होगा Samsung का ये शानदार स्‍मार्टफोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 12:31PM | Updated Date: Jun 3 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सैमसंग 11 जून को भारतीय मार्केट में Galaxy M40 लॉन्च करने जा रही है। यह गैलेक्सी एम सीरीज का चौथा स्मार्टफोन होगा। लीक्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675 SoC प्रोसेसर लगा होगा जो Android 9 Pie पर काम करेगा। Galaxy M40 में स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही इसमें AMOLED डिस्प्ले लगा होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
 
Galaxy M सीरीज के तीन फोन मार्केट में उपलब्ध है। Galaxy M10 की कीमत 7990, Galaxy M20 की कीमत 9990, Galaxy M30 की कीमत 14990 रुपए है। उम्मीद की जा रही है कि Galaxy M40 की कीमत 20000 के आसपास होगी। बता दें, लॉन्चिंग के बाद से Galaxy M सीरीज के 20 लाख स्मार्टफोन अब तक बिक चुके हैं। इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का पंच होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 3500 mAh की है।  इसका डिस्प्ले 6.3 इंच का होगा. 32MP+8MP+5MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »