26 Apr 2024, 00:45:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुआ Oppo A3s स्मार्टफोन, जानें कीमत-फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 5:38PM | Updated Date: May 16 2019 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने Oppo A3s स्मार्टफोन के एक नए वैरिएंट को हाल ही में लॉन्च किया है। इस फ़ोन को कंपनी ने पिछले साल यानी 2018 में लॉन्च किया था। उस समय इसे 2GB RAM+ 16GB storage और 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट में ही पेश किया गया था लेकिन अब यूज़र्स इस फ़ोन को 4GB RAM/64GB वैरिएंट में भी खरीद पाएंगे।
 
कंपनी ने इस फ़ोन को भारत में 9,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। आपको बता दें कि स्पेसिफिकेशंस के मामले में यह नया वैरिएंट पुराने वैरिएंट्स की तरह ही है। 91Mobiles की रिपोर्ट्स की मानें तो इस फ़ोन को यूज़र्स सभी बड़े रिटेल स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। वहीँ ऑनलाइन इसे कहा से कब खरीदा जा सकता है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। डिवाइस को Red और Purple कलर में खरीद सकते हैं।
 
Oppo A3s के नए स्पेक्स की बात करें तो इसमें आपको 6.2-इंच HD+ डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। स्मार्टफोन में 4,230mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो का यह डिवाइस एंड्रॉइड 8.1 ओरियो बेस्ड ColorOS 5.1 के साथ आता है। Oppo A3s में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 SoC दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »