19 Apr 2024, 17:21:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच का पदभार संभालेंगे थॉमस डेननरबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2021 6:02PM | Updated Date: Aug 13 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) तकनीकी समिति के निर्णयानुसार एएफसी महिला एशियाई कप भारत 2022 की तैयारी के लिए स्वीडन के फुटबॉल थॉमस डेननरबी तत्काल प्रभाव से भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। भारतीय अंडर-17 महिला विश्व कप टीम के प्रभारी रह चुके डेननरबी को कई राष्ट्रीय टीमों को सफलता के साथ कोचिंग देने में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इस यूईएफए प्रो डिप्लोमा धारक ने स्वीडन की महिला राष्ट्रीय टीम को 2011 में फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान पर और 2012 के लंदन ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए कोचिंग दी थी।
 
उन्होंने नाइजीरियाई महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया है।  उन्होंने 2019 फीफा महिला विश्व कप के लिए नाईजीरियाई टीम को कोचिंग दी थी। उन्होंने टीम को एडब्ल्यूसीओएन अवार्ड 2018 जीतने में भी मदद की थी। इसके चलते उन्हें नाइजीरिया में 2018 ‘ कोच ऑफ द ईयर ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डेननरबी ने नियुक्त को लेकर, ‘‘ मुझे इस जिम्मेदारी के लिए योग्य समझने के लिए मैं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का आभारी हूं। भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार ग्रहण करना सम्मान की बात है। एएफसी महिला एशियाई कप के लिए लड़कियों को तैयार करना एक बड़ी चुनौती है। वैसे तो पूरा जीवन ही चुनौतियों से भरा होता है और मुझे यह पसंद है। ’’  उल्लेखनीय है कि भारत 20 जनवरी से छह फरवरी 2022 तक आयोजित होने वाली इस महाद्विपीय चैंपियनशिप की मेजबान करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »