20 Apr 2024, 03:15:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत में अक्टूबर 2022 में होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2021 8:17PM | Updated Date: May 21 2021 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यूरिक। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप अक्टूबर 2022 भारत में होगा। फीफा परिषद ने शुक्रवार को इसकी स्वीकृति दे दी है। विश्व कप 11 अक्टूबर 2022 को शुरू होगा और 30 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘ अंडर -17 महिला विश्व कप की तारीखों की घोषणा टूर्नामेंट के लिए नई शुरुआत है। स्थानीय आयोजन समिति पहले से ही विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई थी। अब इसे तेजी से पूरा किया जाएगा। देश में धीरे-धीरे कोरोना की स्थिति में सुधार आ रहा है। ऐसे में हम जरूरी सुधार के काम तेजी से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि इस टूर्नामेंट के जरिए देश और दुनिया में महिला फुटबॉल का विकास किया जा सके। 
 
उल्लेखनीय है कि यह वैश्विक आयोजन 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप के बाद भारत द्वारा आयोजित होने वाला दूसरा फीफा टूर्नामेंट होगा। इस बीच फीफा ने यह भी घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2023 महिला फुटबॉल विश्व कप 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच खेला जाएगा। फीफा विश्व कप 2023 के लिए नया प्ले-आॅफ टूर्नामेंट 17 से 23 फरवरी 2023 तक आयोजित होगा। फीफा परिषद ने यह भी जानकारी दी है कि फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप कोस्टारिका में 10 से 28 अगस्त 2022 के बीच खेला जाएगा। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप मूल रूप से भारत में 2020 में दो से 21 नवंबर के बीच होना था, लेकिन  कोरोना के कारण इसे एक वर्ष तक स्थगित कर दिया गया था। फिर 17 फरवरी से सात मार्च 2021 तक इसके आयोजन की घोषणा की गई, लेकिन एक बार फिर कोरोना ने बाधा उत्पन्न की  और अब आखिरकार इसकी नयी तारीखों की घोषणा की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »