28 Mar 2024, 19:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए सोमवार को दुबई रवाना होगी भारतीय फुटबॉल टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2021 5:00PM | Updated Date: Mar 14 2021 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम ओमान और यूएई के खिलाफ आगामी अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैचों के तैयारी शिविर के लिए सोमवार को दुबई रवाना होगी। भारत को 25 मार्च को ओमान से और 29 मार्च को यूएई से खेलना है। दोनों मैच  दुबई में होंगे। भारतीय टीम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना आखिरी मैच नवम्बर 2019 में कतर विश्व कप क्वालीफायर्स में खेला था। स्ट्राइकर सुनील छेत्री टीम के साथ नहीं जा पाएंगे क्योंकि वह हाल में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और आइसोलेशन में हैं। प्रमुख कोच इगोर स्टिमैक ने कहा कि यह बड़ी राहत की बात है कि टीम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने जा रही है  27 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:
 
गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू , अमरिंदर सिंह , सुभाशीष रॉय चौधरी , धीरज सिंह डिफेंडर : आशुतोष मेहता, आकाश मिश्रा, प्रीतम कोटल, सन्देश झिंगन, चिंगलेनसाना  सिंह, आदिल, मंदार राव देसाई , मशूर शरीफ  मिडफील्डर : रोवलिन बोर्गेस, लालेंगमाविया, जैक्सन सिंह, रैनियर फर्नांडेस, अनिरुद्ध  थापा, बिपिन सिंह, यासिर मोहम्मद, सुरेश सिंह, हालीचरन नरजारी, लाललियानज़ुआला चांग्टे, आशिक कुरुनियन  फॉरवर्ड : मानवीर सिंह , ईशान पंडिता , हितेश शर्मा , लिस्टन कोलासो
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »