29 Mar 2024, 01:28:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तुरसुनोव ने आई लीग इतिहास का सबसे तेज गोल दागा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2021 12:28AM | Updated Date: Jan 11 2021 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। ट्राउ के ताजिकिस्तान के खिलाड़ी कॉमरॉन तुरसुनोव ने हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के इतिहास का सबसे तेज गोल दागने का कारनामा कर दिखाया है। तुरसुनोव ने मोहन बागान मैदान में रियल कश्मीर के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच के नौंवें सेकंड में गोल दागकर कत्सुमी यूसा के 2018-19 सत्र में चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ 13वें सेकंड में गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ डाला। ट्राउ ने इस रिकॉर्ड गोल की बढ़त को 70वें मिनट तक बरकरार रखा लेकिन 70वें मिनट में मैसन रॉबर्टसन ने हैडर से बराबरी का गोल दाग दिया। मैच अंत में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »