29 Mar 2024, 14:17:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किसी दिन स्वर्ग में माराडोना के साथ किक मारूंगा : पेले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 1:34PM | Updated Date: Nov 26 2020 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरो। ब्राजील के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने अर्जेंटीना के लीजेंड फुटबॉलर डिएगो माराडोना को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि वह किसी दिन स्वर्ग में माराडोना के साथ फुटबॉल पर किक मारेंगे। 

80 वर्षीय पेले ने कहा, ‘‘दोस्त को खोने की दुखद खबर मिली। यह पक्का है कि स्वर्ग में हम साथ में बॉल किक करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि माराडोना को 2000 में फीफा का शताब्दी अवार्ड दिया गया था और उन्होंने महान पेले को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया था। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफेनटिनो ने डिएगो माराडोना के निधन पर गहरा दुख जताया है।

इनफेनटिनो ने कहा, ‘‘आज एक अविश्वसनीय दुखद दिन है। हमारे माराडोना ने हमें छोड़ दिया। ऐसा लगा हमारे दिल ने एक पल के लिए धड़कना बंद कर दिया हो। हमारी खामोशी, हमारे आंसू, हमारा दर्द ही वह सब है जो हम इस समय महसूस कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी सहानुभूति है। प्रिय डिएगो, शांति में आराम करो। ढेर सारा प्यार।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »