28 Mar 2024, 20:13:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दर्शकों के बिना शुरु होगी ईरान फुटबॉल लीग : रुहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2020 3:47PM | Updated Date: May 17 2020 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा है कि रमजान के बाद दर्शकों के बिना ईरान फुटबॉल लीग शुरु की जाएगी। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं और इसका असर ईरान में भी बखूबी पड़ा है। रुहानी ने कहा कि फुटबॉल लीग रमजान के महीने के बाद शुरु की जाएगी लेकिन इसे दर्शकों के बिना खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन सख्त स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करके किया जाएगा। ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री ईराज हरिरची ने भी कहा था कि हम इस सत्र को छह सप्ताह में खत्म कर सकते हैं और टीम को टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए तीन सप्ताह का समय लगेगा।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »