20 Apr 2024, 22:01:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिग्गज खिलाड़ी की 52 साल की मां को हुआ 22 साल के लड़के से प्यार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2020 12:13AM | Updated Date: Apr 30 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पीएसजी के स्टार फुटबॉलर नेमार बतौर खिलाड़ी अपना काफी नाम कमा चुके हैं। वह फुटबॉल जगत के दिग्गज और शानदार खिलाड़ियों में शुमार हैं। अपने स्टारडम और खेल के चलते वो अक्सर खबरों में रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह नहीं बल्कि उनकी मां सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसकी वजह भी काफी खास है। नेमार अपनी मां नदीन गोनक्लेव्स के काफी करीब हैं। इन दिनों ब्राजील के इस फुटबॉलर की मां अपने निजी जीवन के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल 52 साल की नदीन अपने बेटे नेमार से भी छह साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं।
 
नदीन ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर गेमर और मॉडर टियागो रामोस के साथ तस्वीरें शेयर कर खुलासा किया था कि वह उन्हें डेट कर रही हैं। साल 2016 में उन्होंने नेमार के पिता और एजेंट वेगनर रिबेयरो के साथ 25 साल की शादी खत्म कर दी थी। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा था कि नेमार भी इस रिश्ते से खुश हैं। उन्होंने नदीन और उनके बॉयफ्रेंड के साथ की एक तस्वीर पर कमेंट किया, 'आप खुश रहिए, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। नेमार के पिता ने भी नदीन के नए रिश्ते पर खुशी जताई. हालांकि दो हफ्ते के अंदर ही उनका ब्रेकअप हो गया।
 
दरअसल नदीन को जब पता चला कि उनका बॉयफ्रेंड पहले लड़कों को डेट करता था तो उन्होंने उससे रिश्ता खत्म कर लिया। खबरों के मुताबिक रामोस पहले नेमार के शेफ को डेट कर चुके हैं। वहीं वह ब्राजील के एक्टर कर्लिनहोस माए के साथ भी रिश्ते में रह चुके हैं. ब्रेकअप के बाद रामोस अपने घर लौट चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »