19 Mar 2024, 11:37:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना से लड़ने के लिए रोनाल्डो वेंटिलेटर करेंगे दान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 7:07PM | Updated Date: Mar 29 2020 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिस्बन। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके मैनेजर जॉर्ज मेंडिस ने अपने गृह नगर मदेरा की क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा को पांच वेंटिलेटर दान करेंगे। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं और इसके कारण कई देशों में वेंटिलेटर की कमी की खबरें आयी हैं। मदेरा स्वायत्त क्षेत्र ने बयान जारी कर कहा,फुटबॉलर रोनाल्डो और व्यापारी मेंडेस ने मदेरा की स्वास्थ्य सेवा को कोरोना से लड़ाई में मदद के लिए पांच वेंटिलेटर दान करेंगे। इस दान से क्षेत्र में वेंटिलेटर की संख्या 99 पहुंच जायेगी। पुर्तगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5170 पहुंच गयी है जबकि इससे यहां 100 लोगों की मौत हो चुकी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »