19 Mar 2024, 14:42:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबॉल मैच की तरह ओलम्पिक आगे नहीं बढ़ाया जा सकता : बाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 8:03PM | Updated Date: Mar 22 2020 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एथेंस। टोक्यो ओलम्पिक को कोरोना वायरस के चलते स्थगित करने की बढती मांग के बीच अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा है कि ओलम्पिक कोई फुटबॉल मैच नहीं है जिसे आसानी से आगे बढ़ाया जा सके।       बाक ने पहले भी कहा था कि टोक्यो ओलम्पिक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई से आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक खेलों में किसी भी परिवर्तन का फैसला आसान नहीं है और इसे करने के लिए पूरी योजना बनाने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा - ओलम्पिक खेल कोई फुटबॉल मैच नहीं हैं जिन्हें अगले शनिवार खिसकाया जा सके। यह एक जटिल प्रक्रिया है और आपको सावधानी के साथ कोई भी कदम उठाना होगा। बाक ने खेलों को रद्द किये जाने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, खेलों को रद्द करना सही फैसला नहीं होगा। इसे रद्द करना 206 ओलम्पिक समितियों के 11 हजार एथलीटों का सपना तोड़ना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »