19 Mar 2024, 17:15:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल जगत ने ‘पीके’ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:31AM | Updated Date: Mar 21 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महान फुटबॉलर पीके बनर्जी के निधन पर शोक जताया है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल धनखड़ ने बनर्जी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘पीके के निधन से एक युग का समापन हो गया है। फुटबॉल पश्चिम बंगाल के लिए विशेष है और पीके फुटबॉल के लिए विशेष थे। उन्होंने खेल को समर्पित 50 वर्षों में कई पीढ़ियों को तैयार किया। ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीके बनर्जी के निधन से भारतीय खेलों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि पीके का भारतीय फुटबॉल में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। 
 
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल पटेल और महासचिव कुशल दास ने बनर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एआईएफएफ के नयी दिल्ली के द्वारका स्थित मुख्यालय फुटबॉल हाउस में एआईएफएफ का ध्वज बनर्जी के सम्मान में आधा झुका दिया गया है। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ  गांगुली तथा बंगाल के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने बनर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने भी बनर्जी के निधन पर शोक जताया है। वरिष्ठ माकपा नेता डॉ सुजान चक्रवर्ती और कोलकाता के मेयर फरहद हकीम ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय खेलों में हमेशा अमर रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »