19 Mar 2024, 17:23:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की अंडर-16 फुटबॉल टीम का ताजिकिस्तान का दौरा रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 1:26AM | Updated Date: Mar 4 2020 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खतरनाक कोरोना वायरस के चलते भारत की अंडर-16 राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का ताजिकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया गया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारत की अंडर-16 टीम अंडर-15 की सैफ चैंपियन है और उसे ताजिकिस्तान की अंडर-16 राष्ट्रीय टीम के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलने के लिए पांच मार्च को रवाना होना था। ताजिकिस्तान एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप का मौजूदा उपविजेता है।
एआईएफएफ को ताजिकिस्तान फुटबॉल महासंघ का आधिकारिक मेल मिला है जिसमें कहा गया है,‘‘ताजिकिस्तान सरकार ने कोरोना के कारण 35 देशों के नागरिकों के ताजिकिस्तान की यात्रा करने पर रोक लगा दी है जिसमें भारत भी शामिल है। इसके मद्देनजर दोनों देशों की टीमों के बीच मैत्री मैच रद्द किए जाते हैं।’’  इस बीच भारत की सीनियर टीम को ताजिकिस्तान से 31 मार्च को ताजिकिस्तान में खेलना है। राष्ट्रीय टीम के निदेशक अभिषेक यादव ने बताया कि स्थिति पर नजदीकी नजर है और इस मैच को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »