19 Mar 2024, 08:37:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बर्थडे पर गर्लफ्रेंड ने दिग्‍गज खिलाड़ी को दी 6 करोड़ की कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:11PM | Updated Date: Feb 24 2020 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुरिन। पुर्तगाली फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जार्जिना रोड्रिग्वेज ने उनके 35वें जन्मदिन पर 6.50 करोड़ रुपए की चमचमाती कार गिफ्ट की है। रोनाल्डो को कारों का बहुत शौक है और उनके इसी शौक को ध्यान में रख कर ही जर्जिना ने उन्हें कार गिफ्ट की है।
इटली के क्लब युवेंटस के लिए खेलने वाले रोनाल्डो अपने जन्मदिन के दिन जब तुरिन के एक महंगे रेस्टोरेंट से रॉड्रिगेज और अपने बेटे क्रिस्टीयानो रोनाल्डो जूनियर के साथ डिनर करके बाहर निकले तो अपने सामने आई नई मर्सिडीज ब्राबस 800 वाइडस्टार को देखकर हैरान रह गए। जॉर्जिना ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें कार देखकर रोनाल्डो बेहद हैरान और खुश दिख रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »