19 Mar 2024, 08:50:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

33वीं अखिल भारतीय डाक फुटबाल प्रतियोगिता कल से लखनऊ में होगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 1:16AM | Updated Date: Feb 24 2020 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। 33वीं अखिल भारतीय डाक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 फरवरी तक लखनऊ में होगा। उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल द्वारा कल से यहां चौक स्टेडियम में किया  जायेगा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से विभिन्न डाक परिमण्डलों के फुटबाल  खिलाडी भाग लेंगे। अभी तक उत्तर प्रदेश सहित केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा जम्मू कश्मीर की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखनऊ पहुँच चुकी हैं।  इन 9 टीमों के 171  प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। परिमण्डल के  चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले वर्ष अखिल भारतीय डाक फुटबाल  प्रतियोगिता का आयोजन केरल परिमण्डल द्वारा किया गया था। इस वर्ष यह गौरव  की बात है कि इस प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल कर रहा  है।
 
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 फरवरी को प्रात: 10:30 बजे चौक स्टेडियम में सदस्य डाक सेवा बोर्ड (बैंकिग और  डी.बी.टी.)अशोक पाल सिंह नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा।  भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कोच  सपन राय समारोह के विशिष्ट आतिथ्य होगे।  अंतिम दिन 28 फरवरी को शाम 4 बजे  आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार  कामिला, सदस्य डाक सेवा बोर्ड (कार्मिक), डाक निदेशालय, नÞई दिल्ली होंगे।  प्रतियोगिता के लिए राजस्थान परिमण्डल के मो. रफीक को केन्द्रीय पर्यवेक्षक  तथा पश्चिम बंगाल के  चन्दन राय को तकनीकी प्रतिनिधि नामित किया गया  है। सिन्हा ने बताया कि, उद्घाटन मैच पश्चिम बंगाल और  जम्मू कश्मीर टीम के मध्य खेला जायेगा। इस मैच में  कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर  के खिलाडी भी भाग ले रहे हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल टीम में खेल रहे  सुब्रतो दास और दीपांकर चटर्जी एवं उत्तर प्रदेश की टीम में वाजिद अली और  भुवन चंद्र जोशी शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »