19 Mar 2024, 09:02:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत कर सकता है एएफसी महिला एशिया कप 2022 की मेजबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 1:01AM | Updated Date: Feb 20 2020 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालम्पुर। एशियन महिला फुटबॉल महासंघ की समिति ने एएफसी महिला एशिया कप 2022 के मेजबान के लिए भारत के नाम का सुझाव दिया है। समिति की बुधवार को यहां हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया। एएफसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारत इस वर्ष फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा जिसका अनुभव उसके काम आएगा। चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान के मुकाबले भारत महिला एशिया कप 2022 की मेजबानी का प्रबल दावेदार है। भारत में इसके आयोजन से महिला फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा। समिति के अध्यक्ष महफूज अख्तर किरन ने एक वक्तव्य में कहा, एशिया में महिला फुटबॉल का यह सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है।
 
इसके पिछले संस्करण के आयोजन से एशिया में महिला फुटबॉल के स्तर को आगे बढ़ाने में काफी मदद  मिली थी जोकि पहली बार किसी पश्चिम एशियाई देश जार्डन में आयोजित हुआ था। भारत में आयोजन से इसका व्यावसायिक महत्व भी बढ़ेगा और साथ ही भारत महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने को लेकर प्रतिबद्ध है इसलिए भारत की दावेदारी काफी प्रबल है। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए डी वाई पाटिल स्टेडियम, ट्रांस स्टेडिया एरिना और फटोर्डा स्टेडियम में मैच आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। भारत ने 2016 में एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप और 2017 में अंडर-17 विश्व कप का आयोजन किया था। समिति ने इस बात पर सहमति जताई है कि भारत में एएफसी महिला एशिया कप के आयोजन से इसका स्तर बढ़ेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »