19 Mar 2024, 16:28:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब ने रियल कश्मीर को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 7:43PM | Updated Date: Feb 16 2020 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुधियाना। स्टार स्ट्राइकर एसियर दीपांडा डिका के गोल से पंजाब एफसी ने रियल कश्मीर को हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले में रविवार को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल डिका ने 44वें मिनट में किया और अपनी टीम पंजाब को पूरे तीन अंक दिलाये। डिका का लीग में यह नौंवां गोल था और अब वह मोहन बागान के फ्रेंन गोंजालेज की बराबरी पर पहुंचकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। इस जीत से पंजाब ने दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पंजाब के 13 मैचों से 21 अंक हो गए हैं। वह बागान से आठ अंक पीछे है जिसके 12 मैचों में से 29 अंक हैं। कश्मीर टीम 10 मैचों में 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »