19 Mar 2024, 12:21:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेरेज के गोल ने ओडिशा की उम्मीदों को जिंदा रखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 12:40AM | Updated Date: Feb 16 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। पेरेज गुइदेस ने 72वें मिनट में गोल नहीं किया होता तो ओडिशा एफसी के हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के प्लेआॅफ में जाने की उम्मीदें खत्म हो जातीं लेकिन उनके गोल ने ओडिशा के लिए संजीवनी जैसा काम किया और अब मेजबान कलिंगा स्टेडियम में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 2-1 से हराने के बाद उम्मीदों की सांस ले रहे हैं। मैच का पहला गोल नॉर्थईस्ट के लिए मार्टिन चावेस ने किया था लेकिन मैनुएल ओनू ने 47वें मिनट में गोल करते हुए मेजबान टीम को बराबरी दिला दी।

अब ओडिशा के पास आगे निकलने और तीन अंक हासिल करने का मौका था, जिसे उसने पेरेज की मदद से भुना लिया। 17वां मैच खेल रही ओडिशा की टीम की सातवीं जीत के साथ 24 अंक हो गए हैं और शीर्ष-4 में सबसे नीचे काबिज मुम्बई सिटी एफसी (26) से अंकों के मामले में काफी करीब आ गया है। नॉर्थईस्ट युनाइटेड के लिए प्लेऑफ के दरवाजे कबके बंद हो चुके हैं। इस टीम की 16 मैचों में यह सातवीं हार है। यह नौवें स्थान पर है।    

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »