19 Apr 2024, 06:12:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL : जीत की पटरी पर लौटी मुंबई - बेंगलुरू को 2-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 3:36PM | Updated Date: Jan 18 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लगातार दो हार के बाद मुंबई सिटी एफसी ने जीत की पटरी पर लौटते हुये इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के अपने 13वें दौर के मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी को 2-0 से हरा दिया है। मोदू सोगू (13वें मिनट) और एमीन चेरमीती (55वें मिनट) द्वारा किए गए गोलों की मदद से मिली इस जीत से मुम्बई को तीन अंक मिले लेकिन इसके बावजूद वह 19 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर ही बना हुआ है। हालांकि उसने अपने तथा चौथे स्थान पर काबिज ओडिशा एफसी (21) के बीच अंकों के फासले को कम किया है। 
 
मुम्बई को लगातार दो मैचों में हार के बाद जीत मिली है जबकि बेंगलुरू की टीम जीत की हैट्रिक के साथ टॉपर पर पहुंचने से चूक गई। बेंगलुरू एफसी 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि एफसी गोवा 24 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान है। पहला हाफ मेजबान टीम के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ। बॉल पजेशन (56 प्रतिशत) के मामले में बेंगलुरू एफसी आगे रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मुम्बई की ओर से इस हाफ का एकमात्र गोल मोदू सोगू ने 13वें मिनट में किया। 44वें तथा इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में बेंगलुरू के कप्तान सुनील छेत्री ने गोल कर दिया था लेकिन दोनों ही मौकों पर वह ऑफ साइड करार दिए गए।
 
शुरुआत के 10 मिनट एक दूसरे को तौलने में बीत जाने के बाद 11वें मिनट में बेंगलुरू ने पहला हमला किया। आशिक कुरूनियन का वह प्रयास हालांकि बेकार चला गया। इस प्रयास के बदले में बेंगलुरू को हालांकि कार्नर मिला, जिस पर छेत्री का शॉट पोस्ट के ऊपर से निकल गया।
इन दो हमलों से उबरते हुए मुम्बई ने 13वें मिनट में गोल करते हुए बढ़त ले ली। सोगू ने यह गोल रोवलिन बोर्गेस की मदद से किया। बोर्गेस ने एक क्रास लेफ्ट फ्लैंक से बॉक्स के अंदर भेजा। बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू गेंद को पंच करने के लिए आगे आए लेकिन गेंद उन्हें छका गई। इस पर सोगू ने ऊंची उठती गेंद को हेडर के जरिए गोलपोस्ट में डाल दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »