28 Mar 2024, 21:45:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दुबई में रोनाल्डो को इस शानदार अवार्ड से नवाजा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2020 1:59AM | Updated Date: Jan 1 2020 2:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। पुर्तगाल के लीजेंड फुटबालर क्र­स्‍­टि­यिानो रोनाल्डो को दुबई ग्लोब सॉकर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार से नवाजा गया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्डों में से एक रोनाल्डो को इस साल फ्रांस का प्रतिष्ठित बैलन डी ओर पुरस्कार नहीं मिल पाया था। वह अर्जेंटीना के दिग्गज और अपने समकालीन लियोनल मैसी से पीछे रहे थे। 34 साल के रोनाल्डो ने यह पुरस्कार जीतने के बाद ट्वीट कर कहा,‘‘यह अवार्ड फिर पाकर मैं खुश हूं। यह मेरे लिए काफी भावनात्मक पल है। मैं यह पुरस्कार अपने परिवार के साथ साझा करना चाहता हूं।’’ रोनाल्डो ने इस अवार्ड के बाद अपने परिवार के साथ तस्वीर भी साझा की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »