28 Mar 2024, 17:58:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरी जीत के साथ शीर्ष पर एटीके, जमशेदपुर की पहली हार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 2:06AM | Updated Date: Nov 10 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। दो बार के चैम्पियन एटीके ने राय कृष्णा के पेनल्टी पर किए गए दो गोलों की मदद से शनिवार को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने चौथे मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को 3-1 से हराकर लीग तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। एटीके के चार मैचों से नौ अंक हो गए हैं जबकि जमशेदपुर एफसी के इतने ही मैचों से सात अंक हैं। लीग के छठे सीजन में जमशेदपुर एफसी की यह पहली हार है।

 

चार मैचों से आठ अंक लेकर बीते साल का फाइनलिस्ट एफसी गोवा दूसरे और इतने ही अंकों के साथ नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी तीसरे स्थान पर है। जमशेदपुर की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है। एटीके के लिए मैच का पहला गोल कृष्णा ने 57वें मिनट में हासिल पेनल्टी पर किया। 71वें मिनट में एक बार फिर एटीके को पेनल्टी मिली जिसे गोल में बदलकर कृष्णा ने अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। 85वें मिनट में जमशेदपुर को भी पेनल्टी मिला, जिसे गोल में बदलकर सर्गियो कास्टेल ने स्कोर 1-2 कर दिया। हालांकि 90वें मिनट में गोल कर इदु गार्सिया ने एटीके की जीत पक्की कर दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »