29 Mar 2024, 13:28:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नॉर्थईस्ट ने बेंगलुरू को अंक बांटने पर मजबूर किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 12:58AM | Updated Date: Oct 22 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी और नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के बीच सोमवार को यहां श्रीकांतिरावा स्टेडियम में खेला गया हीरो इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन का दूसरा मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इस तरह दोनों टीमें सीजन के अपने पहले ही मैच में अंक बांटने पर मजबूर हुईं। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में कोई गोल देखने को नहीं मिला, लेकिन प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा थी। मेजबान बेंगलुरू दूसरे मिनट में गोल करने से चूक गए और फिर इसके बाद उदांता सिंह भी मौका गंवा बैठे। नॉर्थईस्ट के लिए मार्टिन चावेस भी गोल करने का एक बहुत बड़ा मौका चूक गए। मेजबान बेंगलुरू ने करीब 16000 दर्शकों की मौजूदगी में शानदार शुरूआत की। 

मैच के दूसरे मिनट में ही कप्तान सुनील छेत्री के पास गोल करने का मौका था। छेत्री ने उदांता सिंह को बेहतरीन पास दिया, लेकिन नॉर्थईस्ट के गोलकीपर सुभाशीष सिंह ने जल्द ही बॉल को अपने नियंत्रण में ले लिया। बेंगलुरू के पास 13वें मिनट में भी अपना खाता खोलने का मौका था। माइकल ओनवु को अगस्तो से एक अच्छा पास मिला, लेकिन ओनवु का यह शॉट नेट से दूर चला गया। इसी बीच 17वें मिनट में अपना पदार्पण मैच खेल रहे आशिक कुरियन नॉर्थईस्ट के दो डिफेंडरों को छकाते हुए गोल की ओर बढ़े। कुरियन ने दांए ओर से एक बेहरीन शॉट लगाया, जो वाइड चला गया। मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू के पास 27वें मिनट में भी गोल करने का बेहतरीन अवसर आया। अपना पदार्पण मैच खेल रहे राफेल अगस्तो इस बार भी चूक गए। इसी बीच, नॉर्थईस्ट के पास 35वें मिनट में एक बड़ा मौका आया। चावेस गोल करने के बेहद करीब पहुंचे थे और उनके सामने पूरा गोल  खाली पड़ा था, लेकिन वह अपने शॉट को टारगेट पर नहीं रख पाए। 

पहले हाफ में एक मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया और यहां भी दोंनों टीमें गोल करने में विफल रही। इस तरह पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में नॉर्थईस्ट ने कई अच्छे मूव बनाए। टीम 52वें मिनट में गोल करने से एक इंच से चूक गई। चावेस ने बेंगलुरूर के दो डिफेंडरों को छकाते हुए जियान को पास दिया। घाना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले जियान ने बाएं पैर से एक तेज तर्रार शॉट लगाया, लेकिन उनका यह शॉट कुछ इंच ऊपर से निकल गया। मैच के 66वें मिनट में समय बर्बाद करने के कारण नॉर्थईस्ट के गोलकीपर सुभाशीष रॉय को पीला कार्ड दिखाया गया। 73वें मिनट में मेहमान र्टीम ने मैच का पहला बदलाव किया। टीम ने लालथांगा खावरिंग को बाहर भेजकर मिलन सिंह को मैदान में बुलाया।५इसके बाद तो दोनों ही टीमें अपने खिलाड़ियों को अंदर-भेजती रही लेकिन गोल नहीं कर पाई। निर्धारित समय के बाद चार मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा और यहां भी गोल नहीं हो पाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »