29 Mar 2024, 05:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पटना स्कूल ने रिकॉर्ड बनाते हुए 18 गोल ठोके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:33AM | Updated Date: Sep 12 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पटना के एसजीजीएचएस स्कूल ने सुब्रतो कप अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गुजरात के राजकुमार स्कूल 18-1 के बड़े अंतर से रौंद दिया। पटना स्कूल की पूल एच की जीत में कुंदन कुमार और ए राज ने हैट्रिक सहित पांच-पांच गोल दागे। अजय कुमार और शरत कुमार ने तीन-तीन गोल किये। 

अन्य बड़े स्कोर वाले मुकाबलों में पूल बी में दिल्ली के ममता मॉडर्न स्कूल ने भोपाल स्कूल को 8-0 से, पूल सी में बंगलादेश स्कूल ने ओडिशा को 7-0 से, पूल डी में अफगानिस्तान ने तमिलनाडु को 12-0 से, पूल ई में केरल ने पश्चिम बंगाल को 3-0 से और मिजोरम ने श्रीराम स्कूल दिल्ली को 16-0 से, पूल जी में पश्चिम बंगाल ने आंध्र प्रदेश को 10-0 से और पूल एच में असम स्कूल ने श्रीलंका को 15-0 से हराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »