19 Apr 2024, 05:25:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंतिम में ने मचाया धमाल, फैंस ने चढाया पोस्टर पर दूध, सलमान ने की ये रिक्वेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2021 5:39PM | Updated Date: Nov 28 2021 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म अंतिम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस को भाईजान की फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से रहता है। लंबे समय के बाद सलमान की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जिसे देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड भी हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ आयुष शर्मा लीड रोल में नजर आए हैं। फैंस से ढेर सारा प्यार करने वाले सलमान इस बार उनसे नाराज हो गए हैं। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस से एक अपील की है। उन्होंने साथ ही नाराजगी भी जाहिर की है। सलमान ने ऐसा पोस्ट 24 घंटे में दूसरी बार शेयर किया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान के अंतिम के पोस्टर पर लोग दूध चढ़ाते नजर आ रहे हैं और कई लोग वीडियो बना रहे हैं। ये देखकर सलमान फैंस से गुस्सा हो गए हैं।
 
सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता है और आप ऐसे दूध वेस्ट कर रहे हो। अगर आपको दूध देना ही है तो मेरी सारे फैंस से रिक्वेस्ट है कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं, जिन्हे दूध पीने को नहीं मिलता है। सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सलमान की एंट्री पर फैंस थिएटर में आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा था- मैं अपने सारे फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि ऑडिटोरियम में पटाखे लेकर ना जाएं इससे आग लग सकती है और कई लोगों को जान खतरे में पड़ सकती है। मेरी सारे थिएटर के मालिकों से अपील है कि वह लोगों को सिनेमा के अंदर पटाखे ना ले जाने दे और सिक्योरिटी एंट्री करने से पहले ही उन्हें रोक ले। फिल्म एंजॉय करें लेकिन प्लीज ये ना करें। शुक्रिया। अंतिम की बात करें तो इस फिल्म को क्रिटिक के साथ ऑडियन्स ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में सलमान और आयुष के साथ महिमा मकवाना अहम किरदार निभाती नजर आई हैं। इस फिल्म को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »