29 Mar 2024, 00:08:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तमिल सुपरहिट एक्शन फिल्म 'थडम' के रिमेक में नजर आएगे, आदित्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 12:03PM | Updated Date: Jul 30 2021 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अपने चाहने वालो के दिलों पर काबू किया हुआ है। इनके फैंस इनकी अपकमिंग मूवी का बेसब्री से इंतजार करतें है। आदित्य ने अपने करियर की शुरूआत एक वीजे के तौर पर की थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में एक छोटे से किरदार से फिल्मों में एंट्री ली। साल 2013 में इनकी फिल्म आशिकी 2 ने पर्दे पर धमाल मचा दिया। यह मूवी जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

2013 में ही आदित्य फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दिखे लेकिन इस फिल्म में वो सर्पोटिंग रोल में दिखे थे और ये फिल्म बालीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। लेकिन अब आदित्य रॉय कपूर अपनी अगली फिल्म में डबल रोल में दिखाई देंगे। तमिल में बनी सुपरहिट एक्शन फिल्म ‘थडम’ के हिंदी रीमेक में वे इस डबल रोल में दिखाई देंगे पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ये खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा का पत्ता कट गया है।

फिल्ममेकर मुराद खेतानी ने सोशल मीडिया पर अपने इस प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है1 साथ ही उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस फिल्म से हटने की खबरों को सही बताया है उन्होंने इस फिल्म में सिद्धार्थ की जगह आदित्य रॉय कपूर को बतौर लीड एक्टर शामिल किया है। आशिकी-2 स्टार आदित्य रॉय कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक बयान में अपनी खुशी को जाहीर करते हुए उन्होंने कहा, "मैं इस तरह की एक दिलचस्प कहानी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। ओरिजिनल फिल्म मनोरंजक थी और उसने मुझपर एक अहम छाप छोड़ी। एक एक्टर के रूप में डबल रोल करने का मौका मिलना दुगनी तैयारी और चुनौती है और मैं इसे करने के लिए तैयार हूं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »