29 Mar 2024, 04:11:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अजय देवगन ने शुरू किया वैक्सीनेशन कैम्प, इंडस्ट्री के वर्कर्स को लगवाया कोरोना का टीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2021 3:15PM | Updated Date: Jun 13 2021 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने कोरोना संकट के समय वैक्सीनेशन कैम्प शुरू किया, जिसके तहत इंडस्ट्री के वर्कर्स को कोरोना का टीका लगवाया गया। कोरोना काल में बॉलीवुड के कई स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अजय देवगन का एनवाय फाउंडेशन लगातार लोगों की मदद कर रहा है।
 
एक ओर जहां यह फाउंडेशन 10 हजार लोगों की खाने की जरूरत पूरी कर रहा है तो वहीं इस फाउंडेशन ने वैक्सीनेशन कैम्प की शुरुआत की, जिसके तहत इंडस्ट्री से जुड़े वर्कर्स, मीडिया प्रोफेशनल और आम लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले अजय देवगन ने बीएमसी के साथ हाथ मिलाकर हिंदुजा अस्पताल में आईसीयू और अन्य जरूरी मेडिकल फैसिलिटीज मुहैया कराई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »