19 Apr 2024, 15:51:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिलीप कुमार स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2021 6:07PM | Updated Date: Jun 11 2021 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फेफड़े का ऑपरेशन कर पानी निकाला गया और स्वस्थ होने के बाद आज उन्हें घर भेज दिया गया।
 
दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी गयी है। उनके ट्विटर पर लिखा गया,‘‘आपके प्यार और स्रेह, आपकी प्रार्थनाओं और डॉक्टर गोखले, पारकर, डॉक्टर अरुण शाह और हिंदुजा की पूरी टीम के मेहनत के कारण दिलीप कुमार स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा रहे हैं।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »