28 Mar 2024, 15:00:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

धर्मा प्रोडक्शंस करेगा कोविड-19 पीड़ितों की मदद, NGO के साथ मिलकर हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2021 9:24PM | Updated Date: May 6 2021 9:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोविड़-19 महामारी  की दूसरी लहर का कहर जहां पूरे देश पर तबाही मचा रही  है, वहीं लोग एक-दूसरे की मदद के लिए भी खुलकर सामने आ रहे हैं। ख़ासकर, सोशल मीडिया के ज़रिए ज़रूरतमदों की मदद का जज़्बा इस बार ज़ोर-शोर से देखा जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने सोशल एकाउंट्स के ज़रिए ज़रूरतमंदों की गुहार और संसाधनों के बीच की दूरी मिटा रहे हैं। अब करण जौहर की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शंस ने एक एनजीओ के साथ मिलकर कोविड-19 पीड़ितों की ज़रूरतों को संसाधनों से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। 
 
धर्मा प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर यह सूचना जारी की गयी है, जिसमें बताया गया है कि युवा के साथ मिलकर संसाधनों और पुख्ता सूचनाओं को धर्मा के सोशल प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए प्रसारित-प्रचारित किया जाएगा। वैक्सीनेशन प्रक्रिया से संबंधित जानकारियां देने और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मामलों में मदद भी की जाएगी। अगर किसी का कोई सवाल है तो वो इन प्लेटफॉर्म्स पर आकर पूछ सकता है। साथ ही, अगर किसी को आपातकालीन स्थिति में मदद चाहिए तो युवा से संपर्क किया जा सकता है। 
 
इससे पहले जॉन अब्राहम ने अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स एनजीओ के हवाले कर दिये हैं। जॉन के एकाउंट्स से अब कोविड-19 संबंधी जानकारियों को एम्प्लीफाई किया जा रहा है। फ़रहान अख़्तर की कम्पनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के सोशल एकाउंट्स से कोविड-19 से जुड़ी सूचनाओं, दवाइयों, अस्पतालों की जानकारियां साझा की जा रही हैं। एसएस राजामौली की फ़िल्म RRR के सोशल मीडिया एकाउंट से भी इस वक़्त कोरोना वायरस संबंधी सूचनाओं को एम्प्लीफाई किया जा रहा है। जिन लोगों को मदद की ज़रूरत है, उनकी ज़रूरतों को भी प्रचारित किया जा रहा है। 
 
इनके अलावा बहुत से सेलेब्रिटी निजी तौर पर अपने एकाउंट्स से कोरोना पीड़ितों की मदद में जुटे हैं। सोनू सूद तो काफ़ी पहले से लोगों की मदद कर रहे हैं। अब भूमि पेडनेकर का सोशल मीडिया एकाउंट भी मदद की गुहारों से भरा रहता है।
भूमि के एकाउंट से लगातार लोगों की ज़रूरतों को एम्प्लीफाई करने के साथ उन्हें संसाधनों से जोड़ा जा रहा है। तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर, करीना कपूर ख़ान समेत कई सेलेब्स कोविड-19 से संबंधित जानकारियों और मदद की अपीलों को लगातार एम्प्लीफाई कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »