29 Mar 2024, 20:02:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भेडिया की शूटिंग के लिये अरूणाचल प्रदेश पहुंचे वरूण धवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2021 4:27PM | Updated Date: Mar 4 2021 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन और कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म 'भेडिया' की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंच गए है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह एक भेड़िए की तरह आवाज निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। कृति सैनन ने एक फोटो शेयर कर लिखा, ‘‘भेडिया अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है। फोटो में कृति, वरुण, अभिषेक बनर्जी और दिनेश विजन प्राइवेट जेट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।’’ 'भेडिया' एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसके प्रोड्यूसर दिनेश विजन कर रहे हैं, जबकि निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी। हाल ही में वरुण ने मोशन वीडियो शेयर कर फिल्म का एलान किया था। वरुण ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, स्त्री जी और रूही जी को 'भेडिया' का प्रणाम।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »