28 Mar 2024, 17:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख के साथ काम करेंगी तापसी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2021 12:17AM | Updated Date: Jan 20 2021 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि शाहरुख खान ने एक फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी से हाथ मिलाया है। कहा जा रहा है कि फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी। 

इस फिल्म से पहले तापसी पन्नू, शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'बदला' में काम कर चुकी है। फिल्म में तापसी के साथ लीड रोल में अमिताभ बच्चन नजर आए थे। तापसी पन्नू इन दिनों रश्मि रॉकेट , हसीन दिलरुबा, शाबाश मिठू और लूप लापेटा जैसी फिल्मों में काम कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »