19 Apr 2024, 20:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और रितेश पांडेय की जोड़ी साइको सईया में साथ नजर आयेगी। मां अम्मा फिल्म्स एंड यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म साइको सईया में पावर स्टार पवन सिंह और गायकी के बेताज बादशाह रितेश पांडेय एक साथ रूपहर्ले पर्दे पर नज़र आएंगे। दोनों सुपर स्टार सिल्वर स्क्रीन पर पहली पर एक  साथ नज़र आयेंगे। अजित सिंह निर्मित फिल्म के निर्देशक देवेंद्र तिवारी है। देवेंद्र तिवारी और पवन सिंह की जोड़ी वाली यह दूसरी फिल्म होगी।
 
फिल्म के टाईटल से पता चल रहा है कि फिल्म पूरी तरह से इंटरटेनमेंट का फूल पैकेज होगा है। फिल्म को लेकर निर्देशक ने कहा कि यह  हम सब के लिए गौरवत की बात है की दो भोजपुरी के बेताज बादशाह भोजपुरी पर्दे पर एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नज़र आयेंगे।मुझे उम्मीद है दोनों सुपर स्टारों की जोड़ी  को दर्शक खूब पसंद करेंगे। फिलहाल फिल्म के अन्य कलाकार एवं टेक्नीशियनों का सेलेक्शन जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »