28 Mar 2024, 22:24:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह सिल्वर स्क्रीन पर दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ जोड़ी जमाती नजर आयेंगी। सिल्वर स्क्रीन पर लंबे अरसे के बाद दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह की जोड़ी की वापसी हो रही है। दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ‘जान लेबू का’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग 20 जनवरी से राय बरेली में होगी। डॉ एस.के. श्रीवास्तव प्रस्तुत फिल्म ‘जान लेबू का’ का निर्माण खुशी क्रियेशन और कम्‍युनिकेशन के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता श्रेय श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्‍­होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक दिनकर कपूर (के डी) हैं, जो इस फिल्म को लेकर बेहद मेहनत कर रहे हैं। हमने नये साल में भोजपुरी के दर्शकों के लिए कुछ अलग करने का फैसला किया। इसलिए हम इस फिल्म को लीक से हटकर बना रहे हैं। फिल्म के गाने भी शानदार होंगे, जिसका संगीत ओम झा का होगा।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि फिल्म ‘जान लेबू का’ में भोजपुरी के प्रॉमिंसिंग एक्टर दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ शंकर मिश्रा,  मनोज टाइगर, महिमा गुप्ता, दीपक भाटिया और जफर खान भी नजर आयेंगे। फिल्‍­म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक है। इसमें पटकथा के अनुरूप निरहुआ और अक्षरा काफी फिट बैठते हैं। दोनों इंडस्ट्री के अनुभवी और कमाल के कलाकार हैं। उनके साथ मिलकर हम बेहतरीन फिल्म लेकर आ रहे हैं। जल्द ही हम फिल्‍­म के शूटिंग की तारीख का भी ऐलान करेंगे। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »