19 Apr 2024, 20:55:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

#KGF2 से वायरल हुआ यश का नया लुक, इस डेट को रिलीज होगा फिल्म का टीजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2021 2:57PM | Updated Date: Jan 4 2021 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यश के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म 'केजीएफ 2' के टीजर की डेट अनाउंस कर दी है। इसके साथ ही निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म से यश का नया इंटेंस लुक शेयर किया है। ये खबर सामने आते ही ट्विटर पर #KGF2 ट्रेंड कर रहा है। फैंस बेसब्री से इस मूवी के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यश के बर्थडे के दिन केजीएफ 2 के टीजर को रिलीज किया जा रहा है। ये मेकर्स की तरफ से यश के फैंस के लिए तोहफा होगा। 
 
प्रशांत नील ने सोशल मीडिया पर यश की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'साम्राज्य के दरवाजे के उद्घाटन की उलटी गिनती अब शुरू होती है! #KGFChapter2TeaserOnJan8 सुबह 10:18 बजे।' बता दें कि साल 2018 में रिलीज हुई सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' साल की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी और उनके किरदार रॉकी ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »