19 Apr 2024, 21:57:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मिथुन चक्रवर्ती छोटे पर्दे पर करेंगे वापसी, इस डांस रिएलिटी शो में बनेंगे जज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 12:27AM | Updated Date: Dec 4 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन चक्रवर्ती एक साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। काफी लंबे वक्त से वो लाइम लाइट में नहीं थे। मीडिया में उनसे जुड़ी खबरें भी नहीं आ रही थीं। कहा जा रहा था कि मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत ठीक नहीं है। उनको लिवर की समस्या थी जिसका इलाज चल रहा था। मिथुन चक्रवर्ती बड़े पर्दे पर आखिरी बार 2019 में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'ताशकंद फाइल' में नजर आए थे। ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर आधारित थी। मिथुन बंगाली चैनल पर दो डांस रिएलिटी शो में जज के तौर पर भी नजर आए थे।

इस बंगाली डांस रिएलिटी शो के बनेंगे जज

मिथुन एक बंगाली डांस रिएलिटी शो 'डांस-डांस जूनियर' के दूसरे सीजन में जज के तौर पर नजर आएंगे। मिथुन के साथ इस शो में देव अधिकारी और मोनामी घोष भी नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही मिथुन ने शो से जुड़े प्रोमो को शूट किया है। मिथुन इस शो के पहले सीजन में भी जज थे। अभी तक ये तय नहीं था कि मिथुन दूसरे सीजन का हिस्सा बनेंगे या नहीं। एक ओर वो कोरोना के कारण काम नहीं कर रहे थे और दूसरी ओर उन्होंने अपने पिता को इस दौरान खो दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »