19 Apr 2024, 23:28:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

माधुरी की 'याराना' को हुए 25 साल, तस्वीरें शेयर कर ऋषि कपूर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 1:29PM | Updated Date: Oct 21 2020 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 20 अक्टूबर को 25 साल पूरे हो गए हैं। भारत से लेकर इंग्लैंड तक इसका जश्न मनाया गया। ठीक इसी दिन आज से 25 साल पहले माधुरी दीक्षित और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म 'याराना' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म के भी 25 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इससे जुड़ी यादें और तस्वीरें शेयर की हैं।
 
माधुरी दीक्षित ने चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से दो तस्वीरें अकेले उनकी हैं। एक तस्वीर में वह ऋषि कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वह कोरियाग्राफर सरोज खान के साथ डांस प्रैक्टिस करती हुईं दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए माधुरी ने अपने यादगार पलों को याद किया है। 
 
तस्वीर शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने लिखा,"ऋषि जी के साथ का काम करना और 'मेरे पिया घर आया' सॉन्ग के स्टेप्स सरोज जी से सीखना मेरे लिए एक सुखद यादगार.... आज याराना के 25 साल पूरे हो गए हैं। उन दोनों को याद कर रही हूं। यह उनको और पूरी टीम को समर्पित है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और स्माइली इमोजी भी शेयर किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »