29 Mar 2024, 02:07:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत केस : आमिर खान को रिया ने किया था फोन, भेजे थे इतने मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 4:05PM | Updated Date: Aug 12 2020 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं जिससे केस की गुत्‍थी उलझती जा रही है। इस केस की ED और CBI दोनों ही काफी गंभीरता से जांच कर रही है। मंगलवार को ईडी ने पूछताछ के दौरान रिया और उनके परिवार के फोन जब्त कर लिए गए हैं। ईडी रिया के फोन से उनकी कॉल्स रिकॉर्ड का पता लगा रही है कि रिया ने किस किस को फोन किया है।
 
कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया सुपरस्टार आमिर खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, आदित्य रॉय कपूर, राणा दग्गुबाती, सनी सिंह और स्वर्गीय सरोज खान जैसी कई हस्तियों के संपर्क में थीं।
 
रिया के कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने एक बार आमिर खान को फोन किया था और इसके बाद सुपरस्टार ने उन्हें तीन एसएमएस किए थे। इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्र ने आईएएनएस से इसकी पुष्टि की है। सुशांत की मौत के मामले में अभी तक बॉलीवुड के तीन खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) की चुप्पी पर बहुत बहस हुई है और अब रिया के कॉल रिकॉर्डस में आमिर खान का नाम पाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »