20 Apr 2024, 13:13:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एंबुलेंस अटेंडेंट का दावा- सुशांत की बॉडी पर थे कई निशान, शव पड़ गया था पीला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:19PM | Updated Date: Aug 11 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्‍थी उलझती ही जा रही है। केस में आए दिन नया मोड़ सामने आ रहा है। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत के शव को लेकर जाने वाले एंबुलेंस के अटेंडेंट ने सुशांत के शव के बारे में अहम खुलासा किया है। 
एंबुलेंस अटेंडेंट ने कहा कि सुशांत का शरीर पीला पड़ गया था और उनके शरीर पर कई निशान थे। इतना ही नहीं, अटेंडेंट ने दावा किया कि सुशांत के दोनों पैर मुड़े हुए थे और उसने भी शक जताया कि आत्महत्या के मामले में यह एक 'अजीब' बात है। उन्होंने न्यूज चैनल को बताया कि एक्टर की गर्दन व्यवस्थित नहीं थी और उनके मुंह से झाग भी नहीं निकल रहा था।
 
एंबुलेंस अटेंडेंट ने आगे बताया कि अपने सालों के अनुभव आधार पर, उन्होंने कथित तौर पर शरीर के बारे में इन निशानों को संदिग्ध पाया। हालांकि, शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पहले पुष्टि कर चुकी है सुशांत की मौत फांसी की वजह से दम घुटने से हुई है। यहां तक कि मुंबई पुलिस द्वारा जारी की गई विसरा रिपोर्ट में भी कहा गया ही सुशांत की बॉडी से किसी भी तरह का जहर या हानिकारक रसायन नहीं मिला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »